IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पौधारोपण पखवाडा अंतर्गत शंकरगढ पहाडी पर किया पौधा रोपण

देवास जिले में 20 जून तक चलाया जा रहा है पौधारोपण पखवाडा पखवाडे में जिले के अधिक से अधिक नागरिक करें पौधा रोपण

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा मध्य प्रदेश

 देवास, 14 जून 2023  विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर देवास जिले में 20 जून तक पौधारोपण पखवाडा चलाया जा रहा है। पौधारोपण पखवाडे के दौरान देवास में माताजी की टेकरी पर एवं शंकरगढ़ पहाड़ी पर वृहद स्‍तर पर पौधारोपण कार्य किया जा रहा है। पौधारोपण अभियान में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने शंकरगढ पहाडी पर पौधे का रोपण किया। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने शंकरगढ पहाडी पर निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

पौधारोपण पखवाडा में शंकरगढ़ पहाड़ी पर अब तक 08 हजार 250 से अधिक एवं माताजी की टेकरी पर 02 हजार से अधिक पौधे लगाये गये है। पौधारोपण पखवाडे के दौरान जिले के सभी अमृत सरोवरों में पौधा रोपण किया जा रहा है। जिले में स्‍कूल, कॉलेज, शासकीय कार्यालय परिसरों एवं अन्‍य स्‍थानों में भी पौधा रोपण किया जा रहा है। पौधारोपण पखवाडा में देवास के अधिक से अधिक नागरिक शंकरगढ पहाडी पर पौधा रोपण करें। अभियान के सफल क्रियान्वयन में सभी नागरिकों की भूमिका अहम रहेगी। सभी नागरिक पौधा रोपण कर देवास को हरा भरा बनाने में सहयोग प्रदान करे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button