Madhya Pradesh News किरण मरकाम बरघाट में तीसरे मोर्चे के रूप में आ सकती है वि.स.चुनाव में

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
सिवनी : बरघाट विधानसभा में इन दिनों राजनीति करवट बदलती नजर आ रही है सतरंज के खेल की तरह इन दिनों अनेक उतार चढ़ाव इस क्षेत्र में देखे जा रहे हैं बरघाट विधानसभा जोकि एसटी रिजर्व सीट है इन दिनों बहुजन समाज पार्टी काफी सक्रियता के साथ बरघाट विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बरघाट से किरण मरकाम बहुजन समाज पार्टी से दावेदारी पेश कर सकती क्योंकि बरघाट में इन दिनों किरण मरकाम जनसंपर्क में लगी हुई है प्रत्येक गांव जा जाकर अपने कार्यकर्ताओं से मिल रही है
और जनता उन्हें समर्थन दे रही है अभी बीते दिनों 13 जून को बहुजन समाज पार्टी ने बिरसा मुंडा बलिदान दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ग्राम पंचायत मलारा के ग्राम हरिपुर में मनाया गया जिसमें सभी ग्राम के लोगों ने सहभागिता की जिसमें मुख्य अतिथि सम्माननीय इंजीनियर महेंद्र जी जिला प्रभारी बसपा सिवनी, विशेष अतिथि सम्माननीय लाल सिंह नंदौरे जी जिला अध्यक्ष बसपा सिवनी दिलिप सिसोदिया जी जिला उपाध्यक्ष बसपा सिवनी सुश्री किरण मरकाम जी बसपा नेता बरघाट प्रेमचंद साहू जी जिला संगठन मंत्री बसपा सिवनी तामसिंह परते जी आदिवासी नेता बरघाट एवं समस्त गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही !


Subscribe to my channel