Rajasthan News चौमू के आराध्य देव लक्ष्मी नाथ जी के मंदिर में वृंदावन धाम की तर्ज पर सजाई 6 दिवसीय झांकियां

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान
चौमू शहर के आराध्य देव श्री लक्ष्मी नाथ जी के मंदिर में 10 जून से वृंदावन धाम की तर्ज पर 6 दिवसीय तकनीकी झांकियों का आयोजनकिया जा रहा है । वृंदावन धाम की तर्ज पर 10 जून को मां वैष्णो देवी गुफा दर्शन, 11 जून को भगवान कृष्ण का प्रिय मोर पर उड़ान झांकी, 12 जून को भगवान लक्ष्मीनाथ का विराट रूप एवं भक्तों को अपने हाथ से आशीर्वाद देते तकनीकी झांकी का आयोजन किया जा चुका ह। आज , 13 जून को लक्ष्मीनाथ जी के मंदिर में मोटर गाड़ी में बैठा कर श्री कृष्ण भगवान राधा एवं सखाओ को भ्रमण की झांकी सजाई गई जिसमे सेकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया इस मौके पर दिशा क्लासेस एवं सेवानी ग्रुप के डायरेक्टर नरेंद्र सेवानी ने बालगोपालो बच्चो को ज्यूस और पढ़ाई का किट वितरण किया 14 जून एकादशी पर 2 क्विंटल कोलकाता एवं वृंदावन के फूलों की फूल बंगले की झांकी एवं 56 प्रकार के फलों की झांकी सजाई जाएगी, 15 जून को मेला महोत्सव तकनीकी झूला झांकियों का आयोजन किया जाएगा।



Subscribe to my channel