IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से जिले के श्री राजकुमार पाटीदार बने सफल उद्यमी, दूसरे 10 लोगों को दे रहे हैं रोजगार

योजना में बैंक से 25 लाख रूपये का ऋण पाकर मिल्क प्रोडक्सन प्लांट कर रहे है संचालित

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान को हृदय से दे रहे है धन्‍यवाद देवास 14 जून 2023 शासन की योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं साथ ही दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। इन्हीं योजनाओं का लाभ पाने वालों में सोनकच्छ तहसील के ग्राम सांवेर के श्री राजकुमार पाटीदार है। श्री राजकुमार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लिया तथा खुद का उद्योग प्रारंभ किया। आज वे 10 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं

और 65 हजार रूपये मासिक आय प्राप्त कर रहे है। श्री राजकुमार बताते है कि जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द् देवास द्वारा उन्‍हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई एवं आनलाइन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर भारतीय स्टेट बैंक शाखा हाटपिपल्या में प्रेषित किया। बैंक से 25 लाख रूपये का ऋण डेयरी प्रोडक्ट निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ। श्री राजकुमार पाटीदार मिल्क प्रोडक्सन प्लांट गायत्री शक्तिपीठ लिम्बोदा फाटे के सामने हाटपिपल्या में संचालित कर रहे है। बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है। श्री राजकुमार आत्मनिर्भर बनने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्‍यवाद दे रहे है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button