Madhya Pradesh News उज्जैन से राजपूत बना ने किया नाम रोशन, उज्जैन सहित मध्य प्रदेश का।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
हां मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील का 1 गांव जिसका नाम निपानिया राजू है। इसी गांव से, बना दीपक सिंह राजपूत पिता राजेंद्र सिंह राजपूत है। दीपक सिंह राजपूत ने उत्तराखंड के हरिद्वार में ओपन नेशनल चैंपियनशिप 2023 में 200 मीटर रनिंग में 20 राज्यों को हराकर गोल्ड मेडल जीता। दीपक सिंह राजपूत ने पहले भी कई मेडल जीतकर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। यदि कोई भी अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखकर ईमानदारी के साथ पूरी मेहनत करता है। वह आदमी अपने लक्ष्य को जरूर ही प्राप्त करता है।
दीपक सिंह राजपूत वास्तविक में राजपूत समाज के लिए गौरव का विषय है। इसके साथ ही तहसील जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश का नाम भी रोशन किया। इन से राजपूत समाज सहित सभी समाज के नवयुवक को यह शिक्षा लेनी चाहिए। कि हमें भी हमारे लक्ष्य पर ध्यान रखते हुए सफलता को प्राप्त करें। और अपने नाम के साथ अपने गांव ,तहसील, जिला और प्रदेश का नाम रोशन करें।


Subscribe to my channel