ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News जन सुनवाई में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं 115 आवेदनों पर हुई कार्यवाही

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सी.एल. वर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर शशि मिश्रा ने आम लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए।
राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 115 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।


Subscribe to my channel