Gujarat News गुजरात ATS द्वारा ISIS के आतंकवादियों को पकड़ना राष्ट हित में बड़ी कामयाबी अंसारी रफीक नूरी।

रिपोर्टर सैय्यद इरफान अहमदाबाद गुजरात
लब्बैक यूथ फोर्स आतंकवाद भ्रष्टाचार विरोधी संगठन के राष्ट्रीय सचिव अंसारी रफिक नूरी ने कहा कि गुजरात ATS द्वारा ISIS के चार आतंकवादियों को पोरबंदर से पकड़ा गया है ये राष्ट हित समाज और प्रदेश के लिए अच्छा पैगाम है कि गुजरात सहित पुरे देश में कहीं भी कोई भी कट्टर पंथी आतंकवादी संगठन या उसकी गंदी विचारधारा को भारत में फलने फूलने नहीं दिया जाएगा, अनेकता में एकता अखंडता भाई चारा गंगा जमुनी तहजीब क़ायम रखने के लिए खुशूशी तौर पर मुस्लिम समाज को राष्ट हित में आतंकवाद और उसकी कट्टर पंथी विचार धारा के खिलाफ खुलकर विरोध किया जाता है।
सूफीवाद से ही आतंकवाद का सफाया किया जा सकता है। आज ISIS, अल कायदा, लश्कर, जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठन इस्लाम के नाम पर लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। उनका इस्लाम से कोई लेना देना नहीं है। अगर किसी को दर्द देकर दूसरे को खुशी हो तो वह मुसलमान नहीं हो सकता। इस्लाम अमन का पैगाम देता है। आग्ये अंसारी रफीक नूरी ने कहा कि हिंदुस्तान का सूफ़ी सुन्नी बरेलवी मुसलमान आतंकवाद को खत्म करना चाहता है। अमन चाहता है। हमें मुल्क और इस्लाम को वफादारी का सुबूत देना है। देश का मुसलमान सच्चा हिंदुस्तानी है। नुरी ने कहा कि जो सूफीवाद को नहीं मानता है, वहीं आतंकवादी बनता है। 1400 साल पहले जब समाज बुराइयों से घिरा था। बेटियों को जिंदा दफनाया जा रहा था। तब पैगंबर मोहम्मद ने कहा कि बेटियां आफत नहीं हैं। पैगंबर ने 1400 साल पहले इस आतंकवाद को खत्म किया। गरीब नवाज से लेकर शाहे आलम कुत्बे आलम आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ने अमन का संदेश दिया। कुरआन की पहली आयत ही ‘इकरा’ है। इसका मतलब है, पढ़िए। मदरसे के आधुनिकता से परहेज नहीं है। कुरआन में कहा गया है कि पढ़ने के लिए दुनिया के किसी भी कोने में जाइए और मरते दम तक इल्म हासिल कीजिए। आतंकवाद के खिलाफ जागरूक करने के लिए हमारा संगठन लब्बैक युथ फोर्स पूरे हिंदुस्तान में पोलीस प्रशासन के साथ मिलर कर काम करता है