ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh News जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, चली गोलियां, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत 3 घायल

रिपोर्टर सुनील पाराशर रायसेन मध्यप्रदेश
बरेली मंगलवार को पुलिस अनुविभाग बरेली अंतर्गत आने वाले उदयपुरा तहसील के ग्राम कुचवाड़ा में जमीन नपती के दौरान खूनी संघर्ष चली गोलियां । जानकारी के अनुसार सरपंच जितेंद्र रघुवंशी और विवेक रघुवंशी कि इस दौरान मौत हो गई। 3 लोग घायल हो गए। बता दें कि जमीनी विवाद के चलते घटनाक्रम घटित हुआ है,
जिसमें दो घायलों का उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पूरा घटनाक्रम जमीन नपती के दौरान हुआ है । इस विवाद में घायलों में पटवारी ओर ग्राम कोटवार , सचिव शामिल एक ही परिवार के है मृतक ओर घायल।घटना के तत्काल बाद परिजन घायल और मृतकों को सिविल अस्पताल लेकर आए। सूचना लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और घायलों के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे।


Subscribe to my channel