Madhya Pradesh News अजय पवार समय रहते किए होते कारवाही दिखाई होती मुस्तैदी तो शायद नहीं होती महिलाओं की निर्मम हत्या कल आरोपी पक्ष ने थाने मे दी थी शिकायत सूत्र ?

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
भालूमाड़ा थाना प्रभारी शिकायत के गंभीरता से न लेने ” लापरवाही की वजह से दो महिलाओं की हुई निर्मम हत्या तीन लोग हुए गंभीर घायल ! इन परिवारों का कौन होगा सहारा ! अब पुलिस अधीक्षक निर्णय ले लोगों की जान मॉल शांति व्यवस्था जरूरी है ? या थाना प्रभारी अजय पवार ?
अनूपपुर भालूमाडा थाना अंतर्गत बरबसपुर में सास बहू के हत्या के मामले में हमारे सूत्रों के हवाले से जो बड़ी खबर आ रही है चौंकाने वाली है जमीन में रास्ता ना देने को लेकर हुए विवाद में 2 महिलाओ की कर दी गई हत्या इस मामले में पूरी यह खबर है कि कल आरोपी पक्ष के द्वारा थाने में एक शिकायत दी गई थी जिससे भालूमाड़ा थाना पुलिस ने शायद गंभीरता से लेना मुनासिब नहीं समझा जिसका परिणाम 2 महिलाओं की निर्मम हत्या तक आ गया हमारे सूत्रों बताते हैं जिन लोगों ने हत्या की है उन्हीं लोगों ने कल भालूमाड़ा थाने में शिकायत की थी सूत्र यहां तक बताते हैं कि शिकायत षड्यंत्र का हिस्सा हो सकती है पर सवाल यह नहीं है अगर कल शिकायत थाने आई थी तो थाना प्रभारी अजय पवार क्या कर रहे थे अगर उन्होंने थोड़ी सी भी मुस्तैदी दिखाई होती तो शायद यह दोनों हत्याएं रोकी जा सकती थी अगर कल ही इस पुरे मामले की गंभीरता को थाना प्रभारी समझते तो शायद आज यह मंजर देखने को नहीं मिलता दोनों पक्षों में किसी एक को भी कल अगर पुलिस थाने में बुलाकर जांच शुरू की होती और विवाद को सुलझाने के प्रयास करती तो आज यह दो निर्मम हत्याएं नहीं होती थाना प्रभारी अजय पवार की कार्य प्राणी लगातार कठघरे में हैं
और जब से उनको भालूमाड़ा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है अपराध चरम सीमा में लांघ चुकी है इसके बावजूद भी पुलिस कप्तान जितेंद्र पवार अजय पवार किस बात का अभय दान दे रहे हैं समझ से परे हैं अब इसकी जिम्मेदारी क्या पुलिस कप्तान लेंगे बहरहाल जो भी हो अजय पवार को समय रहते उन्हें थाने से नहीं हटाया गया तो पता नहीं और कितने क्राइम देखने को मिलेगा वैसे भी विवादित थाना प्रभारी के रूप में जाने जाते हैं अजय पवार जहां रहे इनका और विवादों का चोली दामन के साथ है इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक नींद जागेंगे या फिर जिससे और फिर बड़ी घटना के इंतजार में रहते हैं यह तो आने वाला समय बताएगा दूसरी तरफ जिन लोगों ने कल शिकायत की थी उन्हीं पर आज हत्या का आरोप है भला फिर क्यों ना शिकायत का षड्यंत्र का हिस्सा माना जाए जिले के पुलिस अधीक्षक को तय करना है कि उन्हें अजय पवार जैसा थाना प्रभारी चाहिए जो थाना भालूमाड़ा जकब सा गया है लगातार अपराधों में बढ़ोतरी हुई है यह फिर शांति व्यवस्था कायम करने वाला जिम्मेदार कोइ थाना प्रभारी


Subscribe to my channel