Madhya Pradesh News शराब पीने से दो की मौत, एक ने अत्यधिक पी तो दूसरे की शराब जहरीली होने की आशंका

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
हरपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमां गॉव में जहरीला शराब पीने ने एक युवक की जान ले ली। 38 साल के ताराचंद्र उर्फ मोटू अहिरवार पिता बाबू ने अमां में बिकने वाली अवैध शराब का सेवन किया था। जिसके बाद उस की रात में ही तबियत बिगड़ गई। उसे रात में उल्टी होने के साथ आँखों से कम दिखाई देने लगा। सुबह उनकी 75 साल की बुजुर्ग मां उसे ईलाज के लिये हरपालपुर लाई।जहाँ युवक की हालत गम्भीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बाहर ले जाने को कहा तो परिजन घर ले गये जहाँ देर शाम युवक ने दम तोड़ दिया। जहरीला शराब के सेवन से हुई मौत की आशंका पर थाना पुलिस रात को अमां गॉव पहुँच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बना कर शव को शव वाहन से हरपालपुर थाने लाई ।जहाँ सुबह पोस्टमार्टम के लिये नौगॉव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहाँ ड्यूटी डॉक्टर ने युवक की मौत की पुष्टि कर विसरा जब्त करने की कार्यवाही की। युवक की बुजुर्ग माँ ने बताया कि उस का पुत्र गॉव में शराब पीकर आया था। जिसके बाद उस की तबियत बिगड़ गई। रात में उल्टी हुई सुबह तक आँख से दिखना कम हो गया था। मृतक अपने पीछे दो पुत्रों को छोड़ गया एक उम्र 8 साल तो दूसरे की 10 वर्ष हैं। मृतक युवक के दस वर्षीय पुत्र राज ने बताया कि गॉव के कुछ लोग पिता की शराब पीने से बीमार होकर मारने के बाद धमकाने आये थे । थाने शिकायत करने गये तो देख लेंगे।
वही एक थाना क्षेत्र अंतगर्त काकुनपुरा गॉव एक 45 वर्षीय अधेड़ की अत्यधिक शराब के पीने से मौत की ख़बर सामने आई ।हालांकि इस मामले न रिपोर्ट हुई,न शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार के लोगों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूत्रों ने बतलाया कि अधेड़ की मौत होने की जानकारी आने के बाद शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा गॉव पहुँच कर मामला थाने तंक न पहुँचे मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर कर अंतिम संस्कार कराया गया। गॉव गॉव बिक़ती अवैध जहरीला कच्ची शराब थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। शराब ठेकेदार द्वारा बड़े पैमाने पर गॉव में कई जगह अवैध शराब की दुकानें संचालित करवाई जाती हैं। यूपी से शराब माफियों से कॉम्पिटिशन के चक्कर मे सस्ते दामों पर शराब की बिक्री के चक्कर मे दिन रात बाइको पर शराब की पेटी रख कर गॉव गॉव सफ्लाई की जाती है। थाना क्षेत्र के परेथा में चार लोगों की जान भी चली गई थी, जो यूपी जहरीला शराब पीने बात सामने आई थी।इस बाद भी गावो में अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हुई। हरपालपुर के सरसेड़, परेथा, कैंथोकर, अमां,भदर्रा,कराथा,रानीपुरा, गलान,इमलिया में अवैध शराब बेची जा रही है। इनका कहना- शराब पीने से हुई मौत की सूचना पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा था। मौत के कारणों की वजह पता लगाने विसरा भी ज़ब्त कर एफएसएल लैब भेजा जाएगा जिस मौत वजह साफ होगी। मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी हैं


Subscribe to my channel