IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सड़क दुर्घटना दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत

 रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश 

 उमरिया   जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ताला के बिझरिया तिराहे में दो ट्रकों की आमने जोरदार भिड़ंत हो गई।
ट्रक क्रमांक आर जे 09 जीसी 1900 और एमपी 20 जेड ओ 3952 की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें 3952 का चालक उसी में फंसा हुआ है। ताला पुलिस चौकी को सूचना मिलते ही तत्काल वीरेन्द्र यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक में फंसे चालक को निकालने के प्रयास में जुटे हैं। घटना के बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनो अनियंत्रित गति से जा रहे थे जिसके चलते दोनो की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर चालक को निकलवा कर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी है साथ ही आगे की कार्रवाई में भी जुटी है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button