Madhya Pradesh News महिदपुर विधानसभा क्षेत्र महिदपुर के 249 गांव में 184 करोड़ की बीमा राशि का लाभ दिलवाया विधायक बहादुर सिंह चौहान

रिपोर्टर हेमंत राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
उज्जैन महिदपुर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र महिदपुर के विधायक माननीय लोकप्रिय बहादुर सिंह जी चौहान के द्वारा क्षेत्र में लगातार चाहे वह फसल बीमा हो या फिर प्राकृतिक नुकसान से मुआवजे की राशि को दिलवाया जाने के लिए प्राथमिकता से अपने आवाज किसानों के लिए बुलंद करते हुए सबसे पहले और सबसे अधिक राशि का आवंटन विधानसभा क्षेत्र महिदपुर के लिए करवाया जाता है
विगत समय में खरीफ फसल सोयाबीन की बीमा राशि को किसानों को प्रदाय करवाए जाने के प्रदेश में मामला उठाते हुए महिदपुर तहसील के 114 गांव तथा झारडा तहसील के 113 गांव साथ ही नागदा तहसील के 22 गांव इस प्रकार कुल 249 गांव में किसानों के लिए 184 करोड बीमा राशि स्वीकृत करवाई गई या बीमा राशि 13 जून 2023 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के खाते में डाली गई इसी में 3 माह के बाद फिर विधानसभा क्षेत्र के महिदपुर के 249 गांव में 216 करोड़ की बीमा राशि इस क्षेत्र के किसानों को वितरित की जाएगी !


Subscribe to my channel