Madhya Pradesh News थाना सिटी कोतवाली रीवा की पुलिस द्वारा नकबजनी का किया खुलासा चोर गिरोह से नगदीएवं जेबरात बरामद

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश
घटना का संक्षिप्त विवरण : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा श्री विवेक सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली रीवा मे फरियादिया शालू साकेत पति संतोष साकेत उम्र 32 साल निवासी वार्ड 28 धोबिया टंकी रीवा की उपस्थित थाना आकर मौखिक रिपोर्ट लेख कराई कि दर्म्यानी रात्रि इसके घर का ताला तोडकर नगदी रकम एवं जेबरात चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अप.क्र. 407/ 23 धारा 457.380 ता.हि. कायम कर विवेचना मे लिया गया। थाना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह द्वारा घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा को दी गई व महत्वपूर्ण निर्देश प्राप्त कर ईलाके के मुखविरों को सक्रिय किया गया। दौरान विवेचना विश्वनीय मुखविर से सूचना मिली कि जो लोग शालू साकेत के घर मे चोरी किये वह रानीतालाब बस्ती मे जेबरातो को बिक्री करने के लिये घूम रहे है। मुखविर सूचना की तस्दीक हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया जो मुखविर के बताये गये स्थान पर रेड कार्यवाही कर तीन संदेहियों को पकडकर नाम पता पूंछा गया जो अपना नाम 1. विष्णु उर्फ शिवराज (स्वीपर) हरिजन पिता स्व. शिवप्रसाद उर्फ पप्पू स्वीकर उम्र 19 साल निवासी धोवियां टंकी सामुदायिक भवन के पास थाना सिटी कोतवाली रीवा 2. आयुष सिंह उर्फ उदय उर्फ फोकट पिता सतीस सिंह (सेन) उम्र 19 साल निवासी बार्ड क्र. 40 गडरियान मोहल्ला पाण्डेन टोला 3 विधि विरुध्द बालक से पूंछतांछ की गई जो जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपी विष्णु उर्फ शिवराज (स्वीपर) हरिजन को आठ माह पूर्व लूट के मामले मे जेल भेजा गया था जो जमानत मे छूटकर पुनः गिरोह बनाकर चोरी कि वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों से चोरी गया माल चोरी के जेबरात मौके नगद बरामद कर मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे माननीय न्यायालय रीवा पेश किया गया है ।
नाम पता आरोपी 1. विष्णु उर्फ शिवराज (स्वीपर) हरिजन पिता स्व. शिवप्रसाद उर्फ पप्पू स्वीपर उम्र 19 साल निवासी धोवियां टंकी सामुदायिक भवन के पास थाना सिटी कोतवाली रीवा 2. आयुष सिंह उर्फ उदय उर्फ फोकट पिता सतीस सिंह (सेन) उम्र 19 साल निवासी बार्ड क्र. 40 गडरियान मोहल्ला पाण्डेन टोला थाना सिटी कोतवाली रीवा 3. विधि विरुद्ध बालक
बरामद मसरुका- नगदी 19000/- रुपये एवं तीन जोड चांदी की पायल तीन जोड चांदी की विछिया कीमती लगभग 13500/- रुपये कुल कीमती 32500/- रुपये सराहनीय भूमिका-निरी. आदित्य प्रताप सिंह, सउनि महेन्द्र त्रिपाठी, प्र. आर. 690 राजकुमार तिवारी, प्र.आर. 207 तुलसीदास, आर. 1044 अश्वनी सिंह, आर. 787 रज्जन प्रजापति


Subscribe to my channel