जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़

Jammu & Kashmir News पुलवामा में वन विभाग ने अवैध लकड़ियों से लदे दो घोड़ों को पकड़ा है

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

पुलवामा  13 जून वन विभाग के अधिकारियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अवैध लकड़ी के साथ दो घोड़ों को जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि वन परिक्षेत्र रोमशी के संगरवानी वन प्रखंड में रविवार देर रात अवैध लकड़ियों से लदे दो घोड़ों को जब्त किया गया. उन्होंने कहा कि 11 और 12 जून की दरम्यानी रात में वन तस्करों की आवाजाही के बारे में विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद प्रखंड वन अधिकारी संगेरवानी इलियास रसूल लोन ने अपने अधीनस्थों के साथ एक खास स्थान पर नाका लगा दिया. उन्होंने कहा कि दो घंटे के इंतजार के बाद, पार्टी को 18 सीएफटी की नाप की अवैध लकड़ी से लदे दो घोड़ों को जब्त करने में सफलता मिली और साथ ही जब्त घोड़ों को अवैध लकड़ी के साथ सुरक्षित अभिरक्षा के लिए बीओ की हट संगरवानी भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना राजपोरा में प्राथमिकी संख्या 53/2023 के तहत आईपीसी/आईएफए की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button