Madhya Pradesh News लोकनिर्माण सभापति एवं शासकीय ठेकेदार नीरज शर्मा के गांव में मजदूरों का छीना जा रहा हक फिर भी खामोश क्यों नीरज शर्मा
मजदूरों के हक में डाला जा रहा है डांका,मजदूरों का काम कर रही मशीन

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
लखनादौन एक तरफ शासन गरीब हित मे अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहीं हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त मजदूरों को अपनी पंचायतों में मजदूरों को मजदूरी मिल सके,शासन लाख कोशिशें करे पलायन रोकने की और मजदूरों को पंचायत स्तर पर रोजगार मुहैया कराने की मगर धरातल पर कुछ और नजर आता है जहां पर गरीब को आज भी पंचायत स्तर पर कोई कार्य नहीं मिलता सारा काम ठेकेदार, उपयंत्री मोहनसिंह मरकाम एवं सहायक यंत्री रोहित जैन जैसे अधिकारी ठेकेदारों से सांठ गांठ कर शासन की महत्वाकांक्षी योजना को मटियामेट करने पर तुले हैं और गरीबों के हक में डांका डाल उनका निबाला छीन रहे हैं ग्राम पंचायत आमई बटका पर मजदूरों का काम कर रही मशीन प्रशासनिक अधिकारियों के संरक्षण में कूप निर्माण का कार्य ग्राम पंचायत आमई बटका जिसमें मनरेगा के साथ 15 वे बित्त से कूप निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें पूर्ण रूप से मशीन द्वारा खुदाई की जा रही है प्रशासनिक अमला खुद करवा है मशीन से काम मोहनसिंह मरकाम उपयंत्री एवं रोहित जैन सहायक यंत्री अपनी अजीबो-गरीब कार्यप्रणाली के चलते खूब चर्चित रहते हैं और उनके ही संरक्षण में ऐंसे कार्य किये जाते हैं चाहे वह सही हो रहा है या गलत रोहित जैन सहायक यंत्री ठेकेदारों पर इस तरह मेहरबान है कभी भी निर्माण कार्य का निरिक्षण नही करते सीधे ठेकेदार के सम्पर्क में रहकर कागजी घोड़े दौड़ाते हैं जबकि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा जिसका मूल उद्देश्य होता है मजदूरों को रोजगार देना एवं पलायन रोकना ताकि स्थानिय स्तर लोगों को काम मिल सके और जादा से जादा स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिल सके मगर उप यंत्री एवं सहायक यंत्री ठेकेदार से सांठ गांठ कर कुआं का निर्माण मशीन से करवा रहे हैं अभी बटका ग्राम पंचायत में बन रहा यह कुआं जिसे ठेकेदार की मशीन मजदूरों को निबाला छीनकर ठेकेदार प्रशासनिक अमले का पेट भर रही है और लखनादौन जनपद सीईओ को जानकारी लगने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होती अगर जिला पंचायत सिवनी सी ई ओ इस मामले की जांच कराते हैं तो सब कुछ सामने आ जायेगा मोहनसिंह मरकाम उपयंत्री एवं रोहित जैन सहायक यंत्री के अजब-गजब कारनामों की पोल खुल जायेंगी और भी कितने बड़े गरीब हितग्राहियों के हक छीनने वाले कार्य हुए हैं इनकी ग्राम पंचायतों में वो तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

आमई-बटका पंचायत एवं पहारगड़ क्षेत्र से जनपद सदस्य का चुनाव जीते हैं नीरज शर्मा :-
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि आमई-बटका पंचायत,पहारगड़ एवं अन्य गांवों से नीरज शर्मा चुनाव जीतकर जनपद सदस्य बने हैं एवं वर्तमान में लोकनिर्माण समिति के सभापति भी हैं,लेकिन जब उनके गांव में ही कूप निर्माण का कार्य जेसीबी मशीन चलाकर किया जा रहा है,तो नीरज शर्मा खामौश क्यों हैं ये समझ से परे हैं, क्या नीरज शर्मा ग्रामीण जनता से किए हुये चुनावी वादे भूल गए, अगर कूप निर्माण का निर्माण कार्य मजदूरों को मिल जाता तो स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिल जाता एवं स्थानीय मजदूर को दूसरे शहर मे काम में जाने के लिए मजबूर ना होते, इतना कुछ होने के बाद भी नीरज शर्मा को स्थानीय मजदूरों की चिंता क्यों नहीं है समझ मैं नहीं आता।


Subscribe to my channel