Madhya Pradesh News ग्राम आलाखेड़ा देवगढ़ धाम पर हनुमान झंडा उद्यापन का कार्यक्रम रिमझिम बारिश के बीच हुआ संपन्न ।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
खेड़ा खजुरिया ग्राम आलाखेड़ा के देवगढ़ धाम पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान झंडा उद्यापन का कार्यक्रम रामायण पाठ पूर्ण होने पर 12 जून की शाम को भोजन महा प्रसादी के उपरांत रात को आसपास क्षेत्र के हनुमान भक्त मंडल अपने मंडली के साथ पधारे। और सभी हनुमान भक्त मंडली ने अपने ,अपने भजनों की प्रस्तुति प्रस्तुत की ।
सभी हनुमान भक्त मंडलों का स्वागत सत्कार के बाद भोजन महा प्रसादी इसके उपरांत रात्रि में सभी भक्त मंडलों द्वारा भजनों का संगीतमय सुंदर प्रस्तुतीकरण हुआ ।
यह देवगढ़ धाम ग्राम आलाखेड़ा से लगभग 1 किलोमीटर खेड़ा कासुन रोड से कामलिया खेड़ी ,बागणी, के बीच में चमत्कारी स्थान है। यहां पर देवगढ़ धाम हनुमान मंदिर, भगवान शिव का मंदिर के साथ ही नवदुर्गा और नाग देवता स्थान विद्यमान है। यहां पर आसपास के सभी गांव के लोगों का काफी सहयोग प्राप्त होता रहता है। इस वर्ष भी हनुमान जी की कृपा से यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ हनुमान झंडा उद्यापन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।


Subscribe to my channel