पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Punjab News ओबीसी वर्ग से किये जा रहे भेदभाव बंद कर वर्तमान आरक्षण को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर अतिशीघ्र 25 प्रतिशत करे आप सरकार : राजिंदर बिट्टा

भगवंत मान सरकार द्वारा ओबीसी समाज से किए जा रहे भेदभाव को लेकर राजिंदर बिट्टा ने सुनाई खरी खरी।

रिपोर्टर सतीश कुमार जालंधर पंजाब

जालंधर  12 जून  भाजपा पंजाब के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजिन्द्र बिट्टा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य में ओबीसी समाज से किए जा रहे भेदभाव तथा दिए जा रहे कम आरक्षण को लेकर जालंधर में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण दे रही है जबकि पंजाब सरकार द्वारा महज 12 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। बिट्टा ने कहा कि 1993 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की स्थापना कर दी गई थी, लेकिन उसे सवैधानिक दर्जा नहीं दिया गया, जिसे मोदी सरकार ने 2018 में संवैधानिक दर्जा दिया और इस आयोग की गरिमा बढ़ा कर पिछड़े समाज के लोगों का सर गर्व से ऊँचा किया। राजिंदर बिट्टा ने कहा कि देश के पिछड़े वर्ग को न्याय देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी तथा उनकी सरकार ने जो निर्णय लिये तथा न्याय दिया है, उसके पूर्व सत्ता पक्ष के लोगों ने इस पर कभी विचार भी  नहीं !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button