ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज ने मेगा इवेंट का आयोजन किया

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

जयपुर  सीकर हाईवे एनएच 52 सनसिटी बड़ पीपली स्टैंड पर सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज ने 24 घंटे मेगा इवेंट का आयोजन किया जिसकी शुरुआत 11 जून को सुबह 4:15 बजे अमृतवेला मेडिटेशन योगा से शुरुआत की गई और 12 जून को सुबह खाटू श्याम भगवान की मंगल आरती के साथ पूर्ण किया गया हजारों की संख्या में आमजन ने इस आयोजन में भाग लिया मेगा इवेंट में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही ऑनलाइन व्यापार का विरोध सभी व्यापारी गणों के साथ मिलकर दर्ज करवाया गया डायरेक्टर नरेंद्र सैनी ने बताया कि राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अनामिका दीदी ने इस अवसर पर दिशा क्लासेस 24 घंटे लाइब्रेरी सुविधा का फीता काटकर शुभारंभ किया इस लाइब्रेरी की खास बात यह है कि 24 घंटे छात्र छात्राओं के लिए सुविधा उपलब्ध रहेगी खाने-पीने की छात्र छात्राओं को कम कीमत पर मिलेगी मेगा इवेंट में बच्चों के लिए डांसिंग सिंगिंग रेसलिंग साइकिलिंग जैसे प्रोग्राम भी आयोजित किए गए और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ग्रुप के डायरेक्टर नरेंद्र सेवानी इस अवसर पर बताया कि कंपनी एक छत के नीचे आमजन को सभी सुविधाए उपलब्ध करवा रही है जिसमें रियल स्टेट एफएमजीसी उत्पाद मेडिकल सुविधाएं सम्मिलित है दिशा क्लासेस कि डायरेक्टर दिशा सेवानी ने बताया की छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्किल प्रोग्राम भी समय-समय आयोजित किए जाएंगे फिलहाल यह सभी सुविधाएं ऑफलाइन ही उपलब्ध रहेगी जिसके रजिस्ट्रेशन की शुरुआत आज से हो गई है आगे भविष्य में एक प्रोग्राम बनाकर ऑनलाइन स्टडीज की सुविधाएं भी छात्र छात्राओं को उपलब्ध करवाई जाएगी इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व नगर पालिका चोमू से पार्षद महेंद्र लांबा भी उपस्थित रहे रात्रि में बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाया गया जिसमें हजारों श्रोताओं ने खाटू श्याम के भजनों का आनंद लिया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button