पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Punjab News शिव सेना समाजवादी पार्टी शहर की समस्याओं को हल करवाने के लिए प्रयास करती रहेगी – सोनू ढिल्लों

रिपोर्टर सोहन लाल सिंधु जालंधर पंजाब

शिव सेना समाजवादी पार्टी की एक मीटिंग जिला प्रधान सोनू ढिल्लों तथा महिला विंग जिला प्रधान सोनिया ढिल्लों की अध्यक्षता में सुंदर नगर में हुई। मीटिंग में पार्टी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की गई। पॉस्टर जॉनसन को जिला सचिव, संदीप कौर को डिप्टी चेयरमैन, राधा रानी को जिला सचिव, जगदीश कुमार को वार्ड न0 16 का प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सोनू ढिल्लों जिला प्रधान ने कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए और भी नियुक्तियां की जायेंगी। उन्होने आगे कहा कि पार्टी शहर की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर उनके हल के लिए प्रयासरत रहेगी और समाज सेवा के कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर जिला डिप्टी चेयरमैन हरजिंदर सिंह, सीमा सैनी, टीना, मीना, खुशऐना, राजविंदर आदि उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button