पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab News बॉर्डर पर ड्रोन मूवमेंट की बढ़ौतरी के बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) पंजाब पुलिस के साथ मिलकर लगातार ड्रोन व हेरोइन की खेप रिकवर कर रही है।

रिपोर्टर नरेंद्र सेठी अमृतसर पंजाब

पंजाब  बॉर्डर पर ड्रोन मूवमेंट की बढ़ौतरी के बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) पंजाब पुलिस के साथ मिलकर लगातार ड्रोन व हेरोइन की खेप रिकवर कर रही है। दो दिन में BSF ने दो ड्रोन रिकवर कर लिए हैं। वहीं पंजाब पुलिस की खूफिया इनपुट के आधार पर अमृतसर बॉर्डर से फेंसिंग के पार छिपाई गई 14 करोड़ की हेरोइन भी रिकवर की गई है। BSF की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार एक इनपुट के बाद अमृतसर के सरहदी गांव सैदपुरा कलां में सर्च अभियान को चलाया गया। सुबह 7.20 बजे गांव सैदपुरा के बाहरी एरिया में गुरुद्वारे के पास खेतों से क्वार्डकॉप्टर DJI मैट्रिस 300 RTK टूटी हुई हालत में रिकवर कर लिया गया। BSF ने बीते 12 दिनों में यह चौथा ड्रोन रिकवर किया है। बीती शाम BSF ने तरनतारन से भी एक ड्रोन रिकवर किया था। BSF अधिकारियों का कहना था कि यह ड्रोन 9 जून की रात को गिराया गया था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button