Madhya Pradesh News लाड़ली बहना योजना में मिलने वाली राशि से महिलाओं में खुशी की लहर
मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहीं धन्यवाद

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश
सरकार ने महिलाओं की समस्याओं को समझा और उनके उत्थान के लिये नई योजना लाड़ली बहना योजना का नाम दिया। यह योजना लाड़ली बहना योजना के नाम से प्रारंभ हुई, इस योजना में लाड़ली बहनों को 1000 रूपये प्रतिमाह मिलेगें। मालती ठाकुर, साधना कोरी, कीर्ति साहू, गीता सोनी एवं प्रीति साहू जैसी महिलायें इस योजना से बहुत खुश नजर आ रहीं है, महिलाओं का कहना है, मुख्यमंत्री जी ने हम महिलाओं के लिये बहुत कुछ सोचा है। दमोह जिले की तहसील हटा के जवाहर वार्ड निवासी मालती ठाकुर कहती हैं भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहुत अच्छी बात है कि उन्होंने सभी का सोचा है, खासकर महिलाओं के बारे में सोचा है। वे कहती है महिलाएं घर में रहती हैं, बच्चों का पालन पोषण करती है, इसके लिये मुख्यमंत्री जी खाते में एक हजार रूपये डाल रहे है। मालती कहती है मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से 1000 रूपये की राशि मिल रही है, बहुत अच्छा लगा है, इसके लिए वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रही है। हटा निवासी साधना कोरी कहती हैं, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जो एक हजार रूपये आ रहे है, उन पैसों का उपयोग अपने बच्चों को पढ़ाने में करूंगी। इन पैसों से मुझे बहुत मदद मिलेगी। इस योजना के लिए भैया मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रही हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कीर्ति साहू कहती हैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा सोचा है, हम लाड़ली बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपये दिए जाएंगे, इसके लिए वे मध्यप्रदेश की सभी बहनों की तरफ से मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देती हूं। जो महिलाएं बेरोजगार है जिनके हाथ में पैसे नहीं रहते हैं, जो महिलाएं बीड़ी बनाती हैं, बच्चों का पालन पोषण नहीं कर पाती हैं, उनके बारे में मुख्यमंत्री जी ने बहुत ही अच्छा सोचा है। एक हजार रुपये हर महीने आएंगे जिससे महिलाएं अपने परिवार के भरण पोषण में अपना कुछ योगदान दे पायेंगी। इस योजना के लिये कीर्ति साहू, मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रही है। गीता सोनी बताती है कि मुख्यमंत्री शिवराज भैया ने बहनों के बारे में बहुत ही अच्छा सोचा है। जो बहने दुखी है, निर्धन है वे अब अपना पालन कर सकती है, ऐसी बहनों के लिये मुख्यमंत्री जी ने उनके खाते में एक हजार रूपये डालने के बारे में सोचा। हटा निवासी प्रीति साहू बीड़ी बनाने का काम करती हैं और उनके पति मजदूरी का काम करते हैं, जिन्हें 300 रूपये प्रति दिन मिलता है, जिससे उनके परिवार का खर्चा अच्छे से नहीं चल पाता है। प्रीति कहती हैं हमारे बच्चे हैं, यदि परिवार में कोई बीमार हो जाता है तो उसके लिए भी पैसे चाहिए पढ़ते हैं तो हम पूरा नहीं कर पाते हैं। अब शिवराज सिंह भैया एक हजार रूपये सभी बहनों के खाते में डाल रहे हैं, इसका उपयोग हम घर परिवार और खुद के लिए कर सकते हैं। प्रीति साहू, इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को धन्यवाद दे रही हैं।

Subscribe to my channel