IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद संभाग कार्यकारणी घोषित की गई है। जिसमें  मंडला जिले के वरिष्ठ पत्रकार हनुमान तिवारी को संभागीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नैनपुर हरिसिंह ठाकुर को संभागीय सचिव नियुक्त किया गया है।

 रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला :  बता दें कि राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जबलपुर संभाग इकाई कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष परमानंद तिवारी की अनुमति से राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगा चरण मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष देवशंकर अवस्थी की सहमति से एवं संभागीय अध्यक्ष राजीव उपाध्याय तथा संभागीय महासचिव चंद्रशेखर शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश महासचिव राजेश दुबे ने जबलपुर संभाग इकाई घोषित की है। जिसमे मदन अवस्थी, राजेंद्र मिश्रा, मंयक तिवारी, सुनील साहू को संभागीय इकाई का संरक्षक बनाया गया है तो वहीं कार्यकारिणी के रूप में अध्यक्ष राजीव उपाध्याय, महासचिव चंद्रशेखर शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर विवेक यादव जबलपुर, मदन तिवारी नरसिंहपुर, रमा शंकर उपाध्याय कटनी, हनुमान तिवारी मंडला, पियूष उपाध्याय डिंडोरी, आशीष श्रीवास्तव सिवनी और अभय शंकर प्यासी उपाध्यक्ष बनाए गए है।

सचिव पद पर शैलेंद्र शर्मा करेली नरसिंहपुर, हरि सिंह ठाकुर नैनपुर मंडला, नीरज श्रीवास डिंडोरी, सतीश शर्मा सिवनी सचिव बनाए गए। उमेश शुक्ला जबलपुर को संगठन सचिव एवं अनुकृति श्रीवास्तव जबलपुर को सांस्कृतिक सचिव एवं महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर रविंद्र चौहान जबलपुर सह सचिव के पद पर गोपाल सोनी एवं मनीष श्रीवास्तव को सह सचिव बनाया गया। वहीं मीडिया प्रभारी की जवाबदारी नवनीत दुबे को सौंपी गई है। वहीं संभागीय कार्य समिति में कार्य समिति सदस्य संजय साहू जबलपुर, शरद नेमा गोटेगांव, ब्रजेश शर्मा नरसिंहपुर, बलराम नामदेव तेंदूखेड़ा, रामेश्वर द्विवेदी, राम बाबा जबलपुर, आशीष खरे नरसिंहपुर, धर्मराज सिंह जबलपुर, अनिल श्रीवास्तव जबलपुर, शिरीश अग्रवाल जबलपुर, धर्मेंद्र राजपूत जबलपुर, संभागीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है साथ ही सभी जिलों के अध्यक्ष एवं महासचिव संभागीय कार्यकारिणी में पदेन सदस्य रहेगें। इनकी नियुक्ति पर मण्डला ईकाई में हर्ष व्याप्त है और जिले के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button