korba Chhattisgarh : बड़ी खबर: कोरबा के पाली जनपद पंचायत में मनेरेगा तालाब निर्माण में बड़े फर्जीवाड़े की शिकायत, पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग!

ब्यूरो चीफ उदित कुमार कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा जिले के जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अंडिकछार में मनरेगा (MGNREGA) के तहत तालाब निर्माण में भारी वित्तीय अनियमितता और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।
कोरबा के सबसे युवा एवं सक्रिय RTI कार्यकर्ता उदित कुमार ने जिला पुलिस अधीक्षक (SP) और थाना प्रभारी पाली को लिखित आवेदन देकर जन सूचना अधिकारी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
📋 क्या है पूरा मामला और गड़बड़ी?शिकायतकर्ता ने सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम 2005 के तहत जानकारी मांगी थी, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं:
1. तारीखों में हेरफेर: आरटीआई के जवाब में कार्य का वित्तीय वर्ष 2023-2024 बताया गया है, और कार्य प्रारंभ होने की तारीख 01/04/2024 लिखी है।
2. भविष्य का खसरा नक्शा संलग्न: सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जवाब के पांचवें पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग का जो खसरा नक्शा लगाया गया है, उस पर 21/05/2026 की तारीख दर्ज है। इससे साफ होता है कि यह नक्शा तालाब निर्माण के समय का है ही नहीं और जानबूझकर गुमराह करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए हैं।⚠️ शिकायतकर्ता का आरोप:जन सूचना अधिकारी ने जानबूझकर क्षति पहुंचाने, छल करने और धोखाधड़ी करने के इरादे से भ्रामक और फर्जी जानकारी प्रेषित की है। RTI कार्यकर्ता उदित कुमार ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे आपराधिक कृत्य की विस्तृत जांच कर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।


Subscribe to my channel