Madhya Pradesh News अचानक मिट्टी धसने से चार महिलाएं दबी दो महिला को सुरक्षित निकाला गया, दो कि दबने से हुई मौत
मृतकों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह ने एडीएम हरेंद्र नारायन सिंह ,हुजूर तहसीलदार चंद्रशेखर को बलरामपुर में मिट्टी धसने की दुर्घटना का पता चलते ही घटना स्थल पर भेजा, एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर राहत कार्यों में लगी हुई है। घटना की जांच की कर्रवाई भी जारी है। बालमपुर भोपाल – रायसेन बॉर्डर का गांव है। तालाब से 4 महिला मिट्टी खोदने के काम में लगी थी, अचानक मिट्टी धसने पर दो महिला को सुरक्षित निकाला गया, दो महिला की मिट्टी धसने के कारण दबने से मौत हुई। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की मृतकों के परिवारों को 4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत कार्य में लगी हुई है।

तहसीलादार चंद्रशेखर और अन्य अधिकारी घटना स्थल पर व्यवस्था संभाल रहे है और दुर्घटना के अलग अलग बिंदुओं पर प्राथमिक जांच भी की जा रही है।बचाव और राहत का काम लगातार जारी है ,स्वास्थ विभाग की टीम भी घटना स्थल पर तैनात की गई है।


Subscribe to my channel