IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News गर्मी ऐसी की तड़प रहे हैं पानी के लिए जंगल राजा, अचानक पानी देखकर बुझाई प्यास

 रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  जिले में तापमान लगातार बड़वा में नौतपा के बाद बारिश ना होने की वजह से तापमान में कोई गिरावट नजर नहीं आ रही है वही मौसम की बात करें तो मौसम 45 डिग्री से भी ऊपर बढ़ गया है। ऐसे में अगर आपको बाहर निकलना है तो आपको छांव की जरूरत पड़ती है इसकी वजह से छाता या लोग तौलिए का इस्तेमाल कर बाहर निकलते हैं।
लेकिन बात करें उमरिया जिले के इकलौते बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की तो यहां इंसान तो इंसान जानवरों को भी गर्मी इतनी सता रही है कि उन्हें पानी पीने के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। दूर अगर पानी की एक झलक दिख जाए तो प्यास बुझाने के लिए टूट पड़ते हैं। ऐसे ही जब एक जंगल के राजा को अचानक प्यास लगी तो वह पानी की खोज में निकले लेकिन। जैसे ही उन्होंने पानी को देखा तत्काल उन्हें कुछ नहीं सूझा बल्कि वह पानी पीने के लिए छलांग लगा दिया। जहां जी भर कर उन्होंने अपनी प्यास बुझाई है। जिसका यह वीडियो फोटो सोशल मीडिया में आज जमकर वायरल हो रहा है जहां माधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अपनी प्यास बुझाते हुए जंगलों के राजा साफ तौर पर देखे जा रहे हैं.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button