राजस्थानसहायता

Rajasthan News गांवों में हर कोई गहलोत का गुणगान करते नजर आए – खीमाराम चौधरी

रिपोर्टर टीलाराम सिंधल बिबलसर जालौर राजस्थान

जालौर : आहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत काम्बा व चुंडा में मुख्यमंत्री महंगाई राहत शिविर व प्रशासन गाँवो के संग अभियान का आयोजन किया गया जिसमें – ब्लाक अध्यक्ष गलबाराम मीणा सरपंच चंपा देवी चूंडा, किशोर सिंह सरपंच अजीतपुरा, कांग्रेस युवा नेता खीमाराम चौधरी दिंगाव,एडवोकेट रमेशकुमार बेदाना ,युवा कांग्रेस महासचिव ईश्वर सोंलकी,राजीव गांधी युवा मित्र कानाराम सिंघल ,उत्तम पटेल, कमलेश गहलोत,नेनाराम चौधरी ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए।आहोर विधानसभा क्षैत्र के ग्राम काम्बा व चुंडा में आज प्रशासन गांवो के संग अभियान व महंगाई राहत कैंप की शुरुआत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर प्रभारी एसडीएम शैलेंद्रसिंह, तहसीलदार मानाराम, विकास अधिकारी मंशाराम ने की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम मीणा ने शिविर स्थल पर जनसंवाद करते हुए आमजन से अधिकाधिक योजनाओं से लाभान्वित होने की बात कही। इसी क्रम में खीमाराम चौधरी ने कहा कि महंगाई के इस दौर में गहलोत की इन योजनाओं से महिलाओं के रसोई के बजट में राहत मिलेगी।बुज़र्गो की पेंशन बढ़ने व युवाओं को रोज़गार मिलने से आज गाँवो में हर कोई गहलोत का गुणगान करता नज़र आ रहा है।इस बार गहलोत ने हर वर्ग को खुश करने में कोई कसर नहीं रखी है एडवोकेट रमेश कुमार ने लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि इस बार आप भी गहलोत सरकार को पुनः रिपीट करने में कोई कसर नहीं छोड़े। इसी क्रम में कानाराम सिंघल ने कहा कि ज़िले में इंदिरा गैस सिलेंडर योजना के तहत क़रीब 18 लाख लाभार्थियो को प्रथम चरण में मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को लाभांवित किया गया। इसी तरह महिलाओं के लिए उड़ान योजना, रोडवेज बसों में आधा किराया कम करके राहत प्रदान की । इसी क्रम में ईश्वर सोलंकी ने कहा कि गहलोत द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं से लगभग 5000/रुपए की प्रति महीने बचत होने से हर परिवार में ख़ुशी देखने को मिल रही है। वहा कई लाभार्थी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button