बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News जहानाबाद में ट्रेन के सामने कूदी महिला, रेल पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल, इलाज के दौरान मौत।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

कड़ौना हॉल्ट के पास शनिवार की दोपहर एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। बुरी तरह घायल युवती को रेल पुलिस की मदद से जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां नेहा कुमारी नामक युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूछताछ में युवती के पिता ने बताया कि वह सुखनंदन चक गांव का रहने वाला है और उसकी बेटी ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद लड़का के तरफ से घर बनाने के लिए पैसों की मांग की जा रही थी। शुक्रवार को इसी बात को लेकर पिता और पुत्री में बहस हुआ था जिसके बाद पिता ने बेटी को एक थप्पड़ लगा दिया था। पिता का आरोप है कि युवक ने इसी बात को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जिससे गुस्सा होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की और मौत को गले लगा लिया। वही पति का आरोप है कि पिता की पिटाई से परेशान युवती ने आत्महत्या की है। घटना की पीछे की सच्चाई तो पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन सच यह है छोटे-मोटे विवाद की वजह से एक युवती की जान चली गई। बटा दें कि एक साल पहले प्रेम विवाह किया था । अब पति और पिता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button