ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

अजयगढ़ मध्यप्रदेश मनोज बागरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया शौर्य यात्रा का जोरदार स्वागत

✍ रिपोर्टर राम सुहावन पटेल अजयगढ़ पन्ना मध्यप्रदेश

सतना:- (कोठी ) विंध्य के वीर सपूत ठाकुर रणमत सिंह की शहादत को याद कर कल छत्रिय समाज के विभिन्न संगठनों के सभी पदाधिकारियों व आमजन के द्वारा उनके वीरतापूर्वक किए गए पराक्रम व उनके बलिदान को याद करते हुए शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन कोठी में किया गया था । जिसमें हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों व आम जनों ने कार्यक्रम में शिरकत की। आपको बता दें कि विंध्य के वीर सपूत ठाकुर रणमत सिंह जी की जन्म स्थली को संरक्षित करने पर किसी का ध्यान नहीं है।

जबकि, वह 1857 की क्रांति में उन्होंने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। ठाकुर रणमत सिंह ने कई बार अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने युद्ध कौशल व पराक्रम के दम पर जीत हासिल की। जिसको लेकर रैगॉव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता मनोज बागरी “बबलू” के नेतृत्व में कोठी झाली चौराहा में कल निकाली गई अमर शहीद वीर ठाकुर रणमत सिंह जी की शौर्य यात्रा का कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ज़ोर दार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद पूर्व अध्यक्ष न.प.हाजी इकराम प्रदेश प्रवक्ता, बृजेश गर्ग, शोनू पंडित, जगन्नाथ शर्मा ब्लाक उपाध्यक्ष ,पूर्व सरपंच भोले कुशवाहा जी, पूर्व न.प.अध्यक्ष शुरेसचनदं वर्मा शुकखू महाराज कोठी ,नारेनंद सिंह मौहार ,बिकास सिंह ,अरुण दुबेदी, अवध बिहारी कुशवाहा ,मलखान, कुशवाहा ,पप्पू यादव, भूरा कुशवाहा, रज्जु कोल, राकेश दुबेदी , मनोज कोल ,लाला कोल ,गुड्डा गुप्ता ,अशोक कोल ,बसंत सिंह गहरवार मदनी, छोहन कोल, महेश विश्वकर्मा, राहुल सिंह चदंपुरवा , निखिल प्रताप सिंह एन एस यू आई के कोठी ब्लाक अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button