Madhya Pradesh News उज्जैन राजपूत करणी सेना परिवार ने कंट्रोल रूम उज्जैन पर किया महापड़ाव भूख हड़ताल।
महाकाल की नगरी में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने राजपूत करणी सेना परिवार द्वारा महापड़ाव भूख हड़ताल 8 जून से चल रहा है।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
8 जनवरी को भोपाल में महा आंदोलन के बाद उज्जैन के महिदपुर तहसील में करणी सैनिकों को झूठे मुकदमे में फसा कर महिदपुर थाना टीआई के द्वारा प्रताड़ित किया गया । उसी मुद्दे को लेकर करणी सेना परिवार भोजक हटाओ महिदपुर बचाओ और भय मुक्त महिदपुर, के नारों के सारे उज्जैन कंट्रोल रूम पर भूख हड़ताल 8 तारीख से कर रहे हैं । करणी सेना परिवार के मध्य प्रदेश मुख्या जीवन सिंह शेरपुर शैलेंद्र झाला सहित जिले के हजारों करणी सेना उज्जैन कंट्रोल रूम पर इकट्ठे हुए हैं। यहां पर उज्जैन के अलावा आसपास के जिलों से भी राजपूत करनी सैनिक परिवार से सैनिक आ रहे हैं। इसी मुद्दों के साथ महिदपुर की एक बालिका का पिता भी इनके साथ हैं।
जिनकी बालिका कई दिनों से लापता है। उस बालिका का लाचार पिता गिड़गिड़ा ते हुए कहता है मेरी बच्ची को कहीं से ढूंढ के ला दो। पर इसके बाद भी यहां का प्रशासन इस काम में असफल नजर आ रहा है। करणी सैनिक परिवार इस विषय को बार-बार दोहरा रहा है। कि आखिर प्रशासन की क्या मजबूरी है, की एक थाना प्रभारी को यहां से लाइन अटैच नहीं किया जा रहा है। यह कोई इनके लिए जरूरी है। या इनकी कोई मजबूरी है। क्योंकि इनकी वजह से यहां की जनता परेशान हो रही हैं ।


Subscribe to my channel