IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News उंजियार कला महोत्सव का दूसरा दिन दोगुनी सफलता के साथ संपन्न

रिपोर्टर रामदत्त दहयात सतना मध्य प्रदेश

प्राप्त्याशा लोक एवं संस्कृति प्रवर्तन समिति द्वारा आयोजित उंजियार कला महोत्सव के दूसरे दिन लगभग दोगुने दर्शक थे। दर्शकों की प्रतिक्रिया प्रशंसा योग्य थी आज की प्रस्तुतियों में गणेश वंदना पर कृष्णा विश्वकर्मा एवं समूह ने नृत्य प्रस्तुति दी,तत्पश्चात प्रदीप बनर्जी जी द्वारा लिखित बघेली कहानी खोंथईला का मंचन हुआ जिसका निर्देशन अजय दाहिया ने किया था फिर आज की सबसे दमदार प्रस्तुति नाटक भगवदज्जूकम के रूप में रही जिसके लेखक महर्षि बोधायन हैं और निर्देशन श्री द्वारिका दाहिया हैं जो राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के साथ रंगमंच का अच्छा खासा अनुभव रखते हैं। आज के मुख्य अतिथि थे सुष्मिता सिंह परिहार की एवं पंकज सिंह परिहार जी, विशिष्ट अतिथियों में कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल कुशवाहा (सरपंच ग्राम पंचायत ककलपुर )

रामपाल दाहिया पुलिस आरक्षक, राम सागर दहिया रामदत्त दाहिया मीडिया प्रभारी मंडल मौहारी कटरा ने की इनके अतिरिक्त कार्यक्रम के संयोजक अजय दाहिया प्रबंधक मानेंद्र सिंह सह प्रबंधक प्रदीप चौरसिया एवं सहयोगी साथी सुरेश कुशवाहा,प्रदीप सिंह, तारेश सोनी, नरेंद्र राज विश्वकर्मा,मानसी शिवहरे,अखंड चौरसिया, हीवेंद्र दाहिया, नरेंद्र विश्वकर्मा, रजनीश त्रिपाठी, रजनीश विश्वकर्मा, एवं अन्य कई सहयोगियों ने सहयोग दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button