IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News विद्युत कम्पनी की तत्परता से तेज हवा तूफान से 33 kv के 3 न. टूटे पोल रात्रि में ही बदले सुकुन

सोनकच्छ संभाग के वितरण केन्द्र टोंक खुर्द के बिजली कर्मचारियों व STC टीम ने देर रात 2 बजे तक कार्य कर विद्युत आपूर्ति की गई

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा मध्य प्रदेश

शाम को 5 बजे आए तेज तूफान ने 33 केवी टोंक खुर्द फीडर के 3 पोल ग्राम बर्दू के पास टूट गए थे जिससे 11 गांव के 1145 घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की विधुत सप्लाई बाधित हुई थी ,जिसके बाद सभाग प्रभारी आनंद अहिरवार ने देवास एसटीसी कार्यपालन यंत्री आरपी सिंह के साथ आपसी समाज्यस्य स्थापित कर रात में ही पोल भिजवाए गए जिसको टोंक खुर्द वितरण केंद्र कर्मचारियों द्वारा रात में ही आंधी तूफान के दौरान ही पोल खड़े करके 11 गांव के 1145 घरेलू विधुत उपभोक्ताओं की विधुत सप्लाई सुचारू रूप से चालू की गई और गर्मी से राहत दी गई ,उक्त कार्य सोनकच्छ कार्यपालन यंत्री श्री आनंद अहिरवार के मार्ग दर्शन में टोंक खुर्द कनिष्ठ यंत्री नीतेश कौरव,टोंक कला सहायक यंत्री यूएस कटारा ,टोंक खुर्द तकनीकी सहायक एमके सोनी ,मोहन शाक्य जी एवं साथी कर्मचारियों द्वारा चालू की गई l उपभोक्ताओ द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया। उक्त सराहनीय कार्य के लिए देवास वृत के अधीक्षण यंत्री श्री आरसी जैन द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रशंसा व्यक्त की गई ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button