ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News मुख्यमंत्री ने छोड़ा चौपर अब गाड़ी से होगा सफर

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश  के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए चौपर का त्याग कर दिया है। मुख्यमंत्री अब गाड़ी से ही हिमाचल प्रदेश का सफर करेंगे। बता दें कि पवन हंस कंपनी के साथ 6 वर्ष का अनुबंध समाप्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश का सामान्य प्रशासन नए तरीके से अनुबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। टेंडर लगने तक मुख्यमंत्री गाड़ी से ही सफर करते रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश के आर्थिक हालात को सुधारने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुराने अनुबंध के अनुसार हेलीकॉप्टर का किराया 2.30 लाख प्रति घंटा था। मगर नए अनुबंध में इसे बढ़ाकर 3.40 लाख रुपए प्रति घंटे कर दिया गया था। टेंडर की शर्तों के अनुसार हेलीकॉप्टर 40 घंटे इस्तेमाल किया जाना अनिवार्य रखा गया है। कैबिनेट की बैठक में सहमति बनी कि तीसरी बार टेंडर लगाया जाए टेंडर को अंतिम रूप दिए जाने तक मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश में सड़क मार्ग से ही यात्रा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अफसरशाही ही नहीं, बल्कि आम लोग भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button