बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News आठ लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

 जहानाबाद बिजली विभाग के द्वारा पूरे ज़िले बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ में लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, फिर भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहें है। इस कड़ी में बिना कनेक्शन लिए हुए एवं मीटर बाइपास कर चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए आठ लोगो को पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के निगार पाली, खगड़िया एवं बदलू बिगहा आदि जगहों पर मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए आठ लोगो को पकड़ा गया है। पकडे गये लोगो में मीणा कुमारी पर 15043 नंदु यादव पर 63208 रामप्रवेश यादव पर 11604 सरयू यादव पर 28732 रामबाबू यादव पर 50044 बाबूलाल यादव पर 21771 राजेंद्र प्रसाद पर 6082 एवं अवध कुमार पर 27250 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया हैं। इस छापेमारी अभियान में कनीय विधुत अभियंता नवीन कुमार, शिव कुमार प्रसाद सहित अन्य विधुतकर्मी शामिल थे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button