Bihar News विभिन्न घटना में मृतक के परिजनों से मिले सांसद।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद जिला में विभिन्न घटना क्रम में विगत दिनों मृतक के परिजनों से मिलकर सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने ढाँढस बंधाया। चंद्रवंशी ने हुलासगंज प्रखंड के कोकरसा के दो बच्चों का सड़क दुर्घटना में चापा पड़ने से मृत्यु हो गया था।वहीं जहानाबाद के अमैन पंचायत के पारपट्टी गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान गोली लगने से मृत संतोष और घायल सुबोध के परिजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया और अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात किया।
सांसद ने जहानाबाद नगर परिषद के वार्ड 09 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र चौरसिया के हृदयाघात से निधन उपरांत उनके आवास पर जाकर उनके पुत्र और भाजपा के जिला मंत्री विजय सत्कार और अन्य परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया और कहा कि स्व० चौरसिया काफी मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे। इस मौके पर जदयू पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव डॉ निरंजन कुमार अम्बेडकर, महिला जिलाध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा, सुनील पांडेय, संजय चंद्रवंशी, मुरारी यादव मौजूद थे।
Subscribe to my channel