बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News जहानाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा मेरा प्रयास – सचिव 

सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने नए सचिव का किया स्वागत, दी शुभकामनाएं- 

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद  एडीजे सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नए सचिव राजेश पांडेय ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े सभी कर्मी के अलावा यहां के बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद की भी नितांत आवश्यकता होगी। जिले के सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी लोग आगे आएंगे तो प्राधिकार के मिशन को सफल बनाने में काफी मदद मिलेगी। दरअसल, बुधवार को शहर के कई बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नए सचिव से उनके कार्यालय में मुलाकात की एवं उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बुद्धिजीवियों ने उन्हें इस नए पद पर योगदान के लिए शुभकामनाएं दी एवं विधिक सेवा प्राधिकार के मिशन को सफल बनाने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

नए सचिव ने बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी आश्वस्त किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सेवा के लिए जब भी यहां के बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की जरूरत महसूस होगी, वे उनकी मदद लेंगे ताकि इस मिशन का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस मौके पर वरीय पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता- सह – सदस्य विधिक सेवा प्राधिकार संतोष श्रीवास्तव अधिवक्ता सह पत्रकार मुकेश कुमार गौतम, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डा एस के सुनिल , पैनल अधिवक्ता रमेश सहाय , पीएलबी कौशलेंद्र कुमार संजय कुमार के अलावा काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button