बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News जहानाबाद जिला पदाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यों का किया समीक्षा 

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद  जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यों की समीक्षा कर संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिया गया।बैठक में वैसे पथ जहां विवाद है, उसके विवाद का निराकरण करने का निदेश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निदेश दिया कि जहां-जहां भू-अर्जन कर भूमि अधिग्रहण करना है,

वहां शीघ्र भू-अर्जन की कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे ‌। बैठक की समीक्षा कई पथ यथा- घोषी, हुलासगंज इत्यादि में पाया गया कि अपने निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण नहीं हो पाया है, जिसके लिए निर्माण में विवाद का निपटारा करते हुए उक्त भूमि का मापी कराते हुए निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि वैसे पथ जो मरम्मति के दायरे में आते हैं, उसका निरीक्षण कर अविलंब मरम्मति कराना सुनिश्चित करेंगे ‌‌।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button