कांकेर छत्तीसगढ़ ग्राहक सेवा केंद्र से जनता परेशान लूट की लिखित शिकायत
500 रूपये हाथ मे दे दिया जबकि खाता से 1000 रूपये आहरण कर लिया

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़
कांकेर जिले जिला मुख्यालय से लगभग 72 किलोमीटर दूर मामला दुगूकोंदल का दिनांक 12/01/2023
कियोस्क सेंटर पर कार्यवाही कर आई डी बंद करने की लिखित आवेदन देते हुऐ

गरदा निवासी धनाजी तुलावी ने बताया आज दिनांक 12/01/2023 को भारतीय स्टेट बैंक के आदित्य ग्राहक सेवा केन्द्र से 500 रुपये पैसे निकालने गया था और मुझे500 रूपये हाथ मे दे दिया जबकि मेरे खाता से 1000 रूपये आहरण कर लिया इसके पूर्व मे भी यहां एक दो आदमी के साथ ऐसे ही हो चुका है

हालांकि बाद मे उनका पैसा लौटा दिये ।कम पैसे निकालने गरीब बैंक जाते हैं तो बैंक कर्मचारी ग्राहक सेवा केन्द्र भेजते हैं जहां जाने पर गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है इस आशय की लिखित शिकायत तहसीलदार दुर्गुकोंडल और प्रतिलिपि थाना प्रभारी एवं शाखा प्रबंधक दुर्गुकोंडल को दिया गया है अब देखना ये होगा कि इनके ऊपर कार्यवाही होता है या नही।

Subscribe to my channel