बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News संपूर्ण क्रांति दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद स्थानीय एसएन सिंहा कॉलेज जहानाबाद के एनएसएस इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस- 2023 की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्तमान समय में प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग विशेषकर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के लिए चुनौतीपूर्ण समस्या साबित हो रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण वायुमंडल पर पड़ने वाले कुप्रभाव को रोकने के उद्देश्य से कॉलेज में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। कॉलेज के छात्र छात्राओं को विशेषकर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को अपने पड़ोसियों एवं आसपास के लोगों को पौधारोपण एवं प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग किए जाने संबंधी जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु प्रेरित किया गया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक क्रांतियों को समावेशित कर संपूर्ण क्रांति का विचार एवं नारा दिया गया, जिससे तत्कालीन समय में देश में अकल्पित परिवर्तन हुआ था। 5 जून 1974 को पटना के गांधी मैदान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया और आगे चलकर इस आंदोलन को मजबूती प्रदान किया। इसी आंदोलन का प्रभाव था कि इंदिरा गांधी को अपनी सत्ता तक गंवानी पड़ी थी। इसी कार्यक्रम में उन्होंने नारा दिया “जात पात छोड़ दो तिलक दहेज छोड़ दो, समाज के प्रवाह को नई दिशा में मोड़ दो”। इस अवसर पर लोकनायक के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार रजक एवं वित्तेक्षक डॉ. सुबोध कुमार झा ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में डॉ. अख्तर रोमानी, डॉ. एनपी सिंह, इंतखाब आलम, डॉ. शशिधर गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. कवींद्र पाल, डॉ. ज्योतिर्मया, डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. अनिल कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, गीता कुमारी, शशिभूषण कुमार, रासनारायण भगत, संजय कुमार, ब्रजेश कुमार, मो. अनवर हुसैन, रंजन कुमार, विकास कुमार, कृष्ण लाला कुमार अलबेला, राजीव कुमार सिंह, संटू कुमार, सुनील कुमार, विभूति पाल एवं एनएसएस स्वयंसेवक ऋषि कुमार, सुरजीत सिंह, विक्की कुमार व अन्य उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button