बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News रेल मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए, निरंजन केशव प्रिंस जी

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

जहानाबाद  : उडीसा के बालासोर में हुए रेल दुर्घटना पर जदयू नेताओं ने मृतक एवं घायलों के प्रति शोक व्यक्त किया है।जदयू प्रदेश सचिव निरंजन केशव प्रिंस जी ने कहा कि यह दुर्घटना देश के इतिहास में सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी देश के प्रधानमंत्री सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं इतना बड़ा हृदयविदारक घटना होने के बाद भी देश के प्रचार और उद्घाटन मंत्री घटना स्थल पर जाकर शोक संपत परिजनों से मिलना भी मुनासिब नहीं समझे और रेल मंत्री को भेजकर सिर्फ खानापूर्ति करने का काम किया है। आज मोदी जी कहते हैं कि हम देश के अंदर हाई स्पीड ट्रेन चलाएंगे लेकिन जो ट्रेन चल रहा है उसका सुरक्षा नही हो रहा है। जबकि रेलवे के किसी भी शिलान्यास और उदघाटन में मोदी जी रेल मंत्री को किनारा कर स्वयं हरीझंडी दिखाते हैं तो आज रेल मंत्री के साथ साथ देश के प्रचार एवं उदघाटन मंत्री मोदी जी को इस घटना की जिम्मेवारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। इस घटना पर जदयू के, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button