बिहारब्रेकिंग न्यूज़
Bihar News जहानाबाद में शिक्षक ने दिया मानवता का परिचय, दुर्घटनाग्रस्त को पहुंचाया अस्पताल।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से टेम्पो सहित चालक तथा एक और ब्यक्ती फंस गया। घटना जहानाबाद -घोषी रोड के गा॑धी मैदान जहानाबाद का बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार उसी क्रम में एक शिक्षक विधालय से अपने डेरा जा रहे थे।कि अचानक टे॑पो में फ॑से दोनों को बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
वही शिक्षक बृजमोहन ने बताया कि मैं अपने विद्यालय से पढ़ा कर लौट रहा था कि अचानक दोनो को घायलावस्था में फ॑सा देखा तो, दोनो को बाहर निकाल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया, तथा दोनों का इलाज करा रहा हूं। दोनों घायल घायल काको थाना क्षेत्र के नदियामा निवासी राजू कुमार तथा धिरज कुमार बताया गया है।
Subscribe to my channel