IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

कांकेर छत्तीसगढ़ सैल्यूट तिरंगा संगठन के डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव ने स्कूली बच्चों के साथ विवेकानंद जयंती मनाई

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

कांकेर छत्तीसगढ़/ आज 12 जनवरी 2023 को सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव ने सरस्वती शिशु मंदिर भरदेभाटा कांकेर में स्कूली बच्चों के साथ स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिवस उत्साह पूर्वक मनाया उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक सभी बच्चों को और कहा की स्वामी विवेकानंद एक ऐसे महापुरुष थे जिनके उच्च विचारों, आध्यात्मिक ज्ञान सांस्कृतिक अनुभव से हर कोई प्रभावित है जिन्होंने हर किसी पर अपनी एक अद्भुत छाप छोड़ी है स्वामी विवेकानंद जी का जीवन हर किसी के जीवन मैं नई ऊर्जा भरता है

और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है स्वामी जी प्रतिभा सील महापुरुष थे जिन्हें वेदों का पूर्ण ज्ञान था वह दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे जिन्होंने ना सिर्फ भारत के विकास के लिए काम किया बल्कि लोगों को जीवन जीने की कला भी सिखाई स्वामी जी दयालु स्वभाव के व्यक्ति थे कि न सिर्फ मानव बल्कि जीव जंतु को भी इस भावना से देखते थे वह हमेशा भाई चारा प्रेम की शिक्षा देते थे स्वामी जी ने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना की जो कि आज भी भारत में सफलतापूर्वक चल रहा है उन्हें प्रमुख रूप से उनके भाषण की शुरुआत में अमेरिकी भाइयों और बहनों के साथ करने के लिए जाना जाता है जो शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में उन्होंने हिंदू धर्म की पहचान कराते हुए कहे थे बच्चों को दिशा देते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा की हम सब को भी स्वामी विवेकानंद जैसे बनना चाहिए और भारत का नाम उच्च शिखर तक ले जाना होगा सभी बच्चों को स्वामी जी के जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दी अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार यादव ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button