Chhattisgarh News कांग्रेस जिला अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चंगोरी में सांस्कृतिक मंच निर्माण का भूमि पूजन किया

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
आज ग्राम चंगोरी के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रामवासियों की बहुप्रतीक्षित माँग सांस्कृतिक मंच का प्रभारी मंत्री मद से अनुशंसा पश्चात जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के द्वारा भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा मजदूर ,किसान, महिला वृद्ध, युवा एवं विद्यार्थियों को केंद्र में रखकर नीतियों का संचालन किया जा रहा है। शासकीय हाई स्कूल चंदौली में सांस्कृतिक मंच बनाए जाने की मांग ग्राम वासियों के द्वारा लंबे समय से की जा रही थी।
सांस्कृतिक मंच निर्माण हो जाने के बाद साला के विद्यार्थियों को वार्षिक उत्सव सहित अन्य आयोजनों में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर प्राचार्य वीरेंद्र कुमार टोप्पो ,पूर्व सरपंच शत्रुहन पटेल ,जनपद सदस्य मन्नू पटेल ,ध्रुव शर्मा ,रामप्यारे पटेल ,रमेश वस्त्रकार ,श्यामलाल गंधर्व ,अलगू पटेल,पंच द्वारिका पटेल,धनीराम जगत ,डाकेश्वर सारथी ,फिरतु धनवार ,अशोक रावत ,राकेश पटेल ,दिलेश यादव ,कन्हैया केंवट ,राघवेंद्र गंधर्व ,नैनदास मानिकपुरी,दिलहरण जगत,प्रहलाद यादव,बाबा श्रीवाद,भूपेंद्र गंधर्व,जेठूराम यादव जी,श्रवण चौहान एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।



Subscribe to my channel