Chhattisgarh News मोदी सरकार के 9 साल पूरे भाजपा चला रही जनसम्पर्क अभियान

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
महासमुंद ट्रक और ट्रैक्टर के बीच पीस गया बाइक सवा, दर्दनाक मौत, देखिए लाईव वीडियो महासमुंद जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ। मृतक का नाम फिलहाल अज्ञात है। घटना तुमगांव थाना क्षेत्र का है। दरअसल, शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल सवार की जरा सी चूक जानलेवा साबित हो गई। मोटर साइकिल सवार एक युवक हाईवे पर कहीं जा रहा था। तभी सामने से रांग साइड एक ट्रैक्टर आ जाता है, और उससे बचने के लिए मोटरसाइकिल सवार अपनी गाड़ी थोड़ी धीमी करते हुए दाहिने ओर ले जाता है। बस उसी पल पीछे से आ रहे लंबे ट्रेलर की चपेट में मोटरसाइकिल सवार आ गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह वारदात नेशनल हाइवे 53 पर ग्राम कौवाझर के पास का बताया जा रहा है। हादसा जहां हुआ ठीक उसी जगह पर पेट्रोल पंप भी है। वहां लगे ब्ब्ज्ट में यह वारदात कैद हो गई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना की पूरा हादसा ब्ब्ज्ट कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को छुहिपाली टोल प्लाजा में रोक लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Subscribe to my channel