ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News मंत्री ओमप्रकाश यादव के प्रयास से नारनौल शहर को सीवरेज सफाई के लिए मिली हाइड्रोलिक सक्षम मशीन

 नारनौल शहर में सीवरेज सफाई व्यवस्था होगी अब आसान

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

शहर के गणमान्य लोगों ने शहर में सीवरेज सफाई के लिए हाइड्रोलिक सक्षम मशीन उपलब्ध कराने के लिए मंत्री ओम प्रकाश यादव का जताया आभार

नारनौल  2 जून। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव के प्रयास से नारनौल शहर में सीवरेज सफाई के लिए हाइड्रोलिक सक्षम मशीन मिल गई है। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने एक विज्ञप्ति जारी कर देते हुए बताया कि नारनौल शहर में सीवरेज रुकावट को ठीक करने के लिए पहले सरकार द्वारा एक छोटी मशीन उपलब्ध कराई गई थी, अब सरकार ने सीवरेज सफाई के लिए एक बड़ी हाइड्रोलिक सक्षम मशीन उपलब्ध कराई है। मंत्री ओम प्रकाश यादव ने नारनौल शहर में सीवरेज सफाई के लिए हाइड्रोलिक सक्षम मशीन दिए जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करते हैं मंत्री ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शहर में सीवरेज में बड़ी सी बड़ी रुकावट को अब आधुनिक मशीन द्वारा ठीक कर दिया जाएगा। शहर के लोगों को सीवरेज सफाई के लिए हाइड्रोलिक सक्षम मशीन मिल जाने के बाद सीवरेज व्यवस्था में सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि शहर के विकास के लिए धन की कमी नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश में समान विकास करवा रहे है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button