ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिहरियाणा

Haryana News  शहर नारनौल की समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ में अधिकारियों की बैठक लेंगे डिप्टी सीएम

  डिप्टी सीएम के साथ 10 घंटे 18 विभागों के अधिकारियों ने भी बहाया पसीना

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

 

  मोहल्ला जमालपुर में डिप्टी सीएम का किया भव्य स्वागत
  शहर की सभी समस्याओं का होगा एकमुश्त समाधान : दुष्यंत चौटाला
  राव बंसी सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा
  नारनौल का मल्टीपरपज लॉजिस्टिक हब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टॉप 50 प्रोजेक्ट में शामिल

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शहर नारनौल की समस्याओं को लेकर जल्द ही चंडीगढ़ में आला अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी तथा अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा। शहर का चहुंमुखी विकास करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। शहर की सभी समस्याओं का एकमुश्त समाधान किया जाएगा।

श्री चौटाला वीरवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर एक में महाराजा अग्रसेन क्लब तथा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारनौल सेक्टर-एक की समस्याओं के संबंध में जो मुद्दे उठाए गए हैं उनका जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा। यहां का मुख्य मुद्दा सीवरेज तथा सड़कों का है। इन दोनों मामलों में सही तरीके से हैंडोवर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सभी विभागों के अधिकारियों को एक साथ बैठकर सेक्टर के लिए अलग से बजट निर्धारित करके समस्याओं का एकमुश्त समाधान किया जाएगा।

श्री चौटाला ने कहा कि शहर के बीच बने राव बंसीसिंह पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाइन के आगे अधूरी सड़क के निर्माण के लिए भी जल्द फंड उपलब्ध करवाया जाएगा। जल्द ही शहर की सड़कों के लिए भी प्रशासनिक मंजूरी दिलवाई जाएगी इन सभी कार्यों में वे व्यक्तिगत रुचि लेकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल कंपलेक्स का सुधारीकरण किया जाएगा ताकि व्यापारियों तथा आम नागरिकों को इसका सही लाभ मिल सके। श्री चौटाला ने कहा कि कुछ वर्ष पहले पिछड़ा क्षेत्र में माने जाने वाला नारनौल अब प्रदेश में पहचान बनाने लगा है। यहां बाछौद हवाई पट्टी पर एयरो स्पोर्ट्स तथा पायलट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां पर सात जहाज खड़े हैं। अब यह हवाई पट्टी देश में अपनी पहचान बना रही है। इसके अलावा यहां पर बनने वाले मल्टीपरपज लॉजिस्टिक हब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टॉप 50 प्रोजेक्ट में शामिल है। इसके बनने के बाद रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रधान मनीष शर्मा की अगुवाई में आम आदमी पार्टी को छोड़कर आए राजेश सैनी ने जजपा का दामन थामा। इस कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन क्लब के प्रधान अनिल गुप्ता एवं रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान पंकज यादव ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।

मोहल्ला जमालपुर में डिप्टी सीएम का किया भव्य स्वागत
शहर के मोहल्ला जमालपुर में देर शाम डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे। यहां पार्षद संदीप भांखर व पार्षद नीलम भांखर की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भव्य स्वागत किया गया। मंच संचालन जजपा नेता अशोक सैनी ने किया। इस दौरान आयोजक पार्षदों ने लघु सचिवालय के पीछे बने श्मशान भूमि की चारदीवारी और उनके अंदर फुटपाथ नुमा सड़क व पानी की टंकी निर्माण की डिमांड की थी, जिनमें से 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। कार्यक्रम के दौरान गांव मुकुंदपुरा के सरपंच महेश गुर्जर को डिप्टी सीएम ने पटका पहनाकर पार्टी ज्वाइन करवाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि शहर व जिला हित में जो भी कार्य चाहे आमजन उनके पास लेकर आएगा, उन्हें पूरा करवाया जाएगा। यह विकास रूपी पहिया भविष्य में ओर तेज गति से दौड़ेगा।

डिप्टी सीएम के साथ 10 घंटे 18 विभागों के अधिकारियों ने भी बहाया पसीना
जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि नारनौल शहर में एक ही दिन में 28 कार्यक्रमों में हिस्सा लेना, शायद ऐसा पहली बार ही देखने को मिला है। जब डिप्टी सीएम औहदे पर बैठा व्यक्ति नारनौल शहर की गली-मोहल्ले, बाजारों में पैदल घुमा हो और आमजन की समस्या को सुनकर समाधान किया हो।
लगातार 10 घंटे बिना थके-रूके अपने साथ 18 विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर पसीना बहाते डिप्टी सीएम के इस दौरे की चर्चा क्षेत्र ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में हो रही है। आमजन में चर्चा है कि राजनेता का कर्म-धर्म ही यह है की वह आमजन के बीच जाए और धरातल पर जाकर समस्या का निवारण करें। ऐसा ही दृश्य वीरवार दिनभर नारनौल शहर में देखने को मिला।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button