Uttar Pradesh News मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सिंधौली ब्लाक के ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया

रिपोर्टर अंकित कुमार वर्मा शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश
शाहजहांपुर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सिंधौली ब्लाक भटपुरा रसूलपुर की नंबर वन ग्राम पंचायत फिर हुई सम्मानित लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के हाल में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने 11लाख रुपए का चेक देकर ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के प्रधान अनिल कुमार गुप्ता को सम्मानित किया, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से 5/5 ग्राम पंचायतें चुनी गई, जिन्हें क्रमशः प्रथम स्थान 11लाख द्वितीय स्थान,9 लाख, तृतीय स्थान 6लाख, चतुर्थ स्थान 4लाख, पंचम स्थान 2लाख का चेक देकर सम्मानित किया गया l
जिसमें जनपद शाहजहांपुर की भटपुरा रसूलपुर ग्राम पंचायत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 11 लाख का चेक पाया । पुरस्कृत हुए ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त होने से एक नई ऊर्जा प्राप्त होती है ,और मन और तेजी से विकास कार्य कराने के लिए प्रेरित होता है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ब अन्य पंचायत राज विभाग के अधिकारी मौजूद रहे !


Subscribe to my channel