Chhattisgarh News रायपुर में शपथ ग्रहण के बाद सक्रिय हुए कार्यकर्ता, बिहारपुर में ब्लॉक अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन।

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़
आम आदमी पार्टी शपथ ग्रहण कार्यक्रम 30 मई को रायपुर में संपन्न हुआ जिसमें ब्लॉक अध्यक्षचांदनी बिहारपुर में ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र काशी के द्वारा सर्कल इन्चार्ज और कार्यकर्ताओं के बीच मीटिंग रखी गई। जिसमें आप पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की गई। शपथ ग्रहण के बाद पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए हर घर हर मोहल्ला हर पारा में जाकर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र काशी एवं चांदनी बिहार पुर के मंडल इंचार्ज मिलकर लोगों के बीच बैठक कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया की भटगांव विधानसभा में आने वाले चुनाव का जीत हासिल होकर ही रहेगा। आज के कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता दिलेश्वर जायसवाल, सर्कल इंचार्ज राकेश जायसवाल, प्रवेश गुर्जर, पार्टी के नये कार्यकर्ता शुसिल लहरें, विवेक, अरविंद,चन्देश्वरी, कमलेश और मायाराम शामिल रहे साथ में आम आदमी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Subscribe to my channel