छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News  तीन ट्रकों की जबरदस्त टक्कर के बाद लगी आग, एक ड्राइवर जिंदा जला

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

 महासमुंद जिले में एनएच-53 पर देर रात तीन ट्रकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद तीनों ही ट्रकों में भीषण आग लग गई, जिसके कारण एक ट्रक के ड्राइवर की जिंदा जलने मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक ड्राइवर बुरी झुलस गया। हादसा सांकरा थाना क्षेत्र के भगत देवरी के समीप हुई है। हादसे की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत मौके पर दमकलकर्मी और पुलिस पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर का शव बुरी तरह जल गया। दरअसल, आयल लोडेड ट्रक की वजह से तीनों ट्रकों में आग लग गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button