IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाएं उनकी देखभाल करें। हर्षित कुमार, व अनुपमा अंजलि।

आज 1जून 2023 को एसडीएम आवास पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल की पहली वर्षगांठ पर मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम के सदस्य एवं उपमंडल काउंसलर रेड क्रॉस सोसाइटी महेंद्रगढ़ राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम की स्थापना पूर्व उपायुक्त डॉक्टर जयकृष्ण आभीर आईएएस डायरेक्टर ग्रामीण विकास विभाग हरियाणा हरियाणा एवं संयोजक मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल ने 1 जून 2022 को आईटीआई नारनौल के मैदान में पौधारोपण करके की थी। इसी कड़ी में आज 1 वर्ष पूर्ण होने पर हर्षित कुमार आईएएस एसडीएम महेंद्रगढ़ व उनकी धर्मपत्नी अनुपमा अंजली आईएएस अतिरिक्त उपायुक्त भिवानी ने पौधारोपण करके वर्षगांठ के रूप में मनाया। उन्होंने बताया कि पूर्व उपायुक्त डॉक्टर जयकृष्ण आभीर आईएएस द्वारा जिले में महत्वपूर्ण योजना बनाकर के पानी की एक-एक बूंद को बचाने का प्रयास आम लोगों के सहयोग से किया। उन्होंने छोटी-छोटी तलैया बनाकर अरबों लीटर पानी को इकट्ठा किया।

उन्होंने 27 जुलाई 2022 को 1 घंटे के अंदर एक लाख से अधिक पौधरोपण करवाने का व उनकी जियो टैगिंग के साथ महत्वपूर्ण कार्य किया। इसी के साथ ही उन्होंने टीबी के मरीजों के लिए प्रोटीन युक्त कीट अपने निजी कोष से दी। उन्होंने प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवा करके गरीब लोगों की सहायता की। अनुपमा अंजली आईएएस ने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक मनुष्य एक पेड़ अवश्य लगाएं। अधिक पेड़ लगेंगे अधिक वर्षा होगी, जल का स्तर ऊंचा होगा। बरसात के मौसम को देखते हुए आप अपने खेतों की मेड़ को मजबूत करें। पानी को इधर-उधर ना जाने दे । इसी कड़ी में मिशन महेंद्रगढ़ टीम के सदस्य राजेश शर्मा झाड़ली, प्रवक्ता दिनेश शर्मा व हरीश कुमार रोहिल्ला ने इस मिशन की पहली वर्षगांठ पर हर्षित कुमार आईएएस व अनुपमा अंजली आईएएस को ओषधि तुलसी का पौधा भेंट किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button