छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

  Chhattisgarh News  एक भारत श्रेष्ठ भारत ” कार्य क्रम के अंतर्गत गुजरात पुलिस की 10 सदस्यीय टीम का  जिला जांजगीर चांपा प्रवास हुआ है। 

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

1 जून  शुक्रवार को टीम परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर प्रवास हुआ। परिवार परामर्श केंद्र में प्रवास के समय काउंसलर एवं स्टाफ के द्वारा टीम का स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप श्री विजय अग्रवाल  जिला पुलिस अधीक्षक जांजगीर  के कुशल निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आने वाली पारिवारिक समस्याओं को  काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने की संपूर्ण  जानकारी  गुजरात से आई  टीम को दी गई।  विगत 5 वर्षों में परिवार परामर्श केंद्र में आने वाले परिवारिक समस्याओं के समझौते, राजीनामा, कानूनी कार्यवाही आदि  की पांच वर्षीय जानकारी भी  दी गई। गुजरात की टीम  परामर्श केंद्र जांजगीर  के  द्वारा प्रदाय की गई जानकारी से अवगत होकर पूरी टीम की ओर से रवि बघेला द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक एवं परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर के प्रति आभार व्यक्त किया गया। गुजरात पुलिस की टीम में रवि बघेला, मनोज भाई, विजय गोस्वामी, ए एन सोलंकी, यशपाल सिंह गोहिल, जे वी दवे ,आर एस गड़वी, आर एम चौधरी, एम एम लंकुरिया, एवम पी पी हर्षा शामिल  थे, परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर के काउंसलर संतोष राठौर कल्पना केसरवानी शकील स्टॉप निशा खान सरस्वती सोनी परिवार परामर्श केंद्र स्टाफ मोहन राठौर, सरोज खलखो, सुधा सोम, प्रतिमा राठौर उपस्थित रहे।
काउंसलर संतोष राठौर के द्वारा टीम को परामर्श केंद्र  की पूरी कार्रवाई की यथा जानकारी दी गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button